पंजाब में बढ़ते घमासान के बीच घर संभालने में जुटी कांग्रेस
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में घमासान ने कांग्रेस नेतृत्व की धड़कनें बढ़ा दी हैं। पार्टी को डर है कि प्रदेश में नेताओं के शक्ति प्रदर्शन से गुटबाजी की दरारें और गहरी हो सकती हैं, जिसका चुनाव में पार्टी को सीधा नुकसान होगा। इसलिए, पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल को तुरंत चंडीगढ़ पहुंचने के निर्देश दिए हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, प्रदेश प्रभारी बघेल को चंडीगढ़ जाकर स्थिति संभालने के लिए कहा गया है। वह सोमवार को चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं और अगले तीन-चार दिन वहीं रहेंगे। बघेल पहले प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका पक्ष जानने की कोशिश करेंगे। इसके बाद पंजाब कांग्रेस के सभी नेताओं की बैठक बुलाए जाने की संभावना है, ताकि एकजुटता का संदेश दिया जा सके। दरअसल, पंजाब कांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.