नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को मोरिंडा और फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल कुछ श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई बस, करंट से झुलसे ये हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे बस्सी पठाना के मोरिंडा-चुन्नी रोड पर हिम्मतपुरा गांव के पास हुआ। बस में सवार श्रद्धालु मेन माजरी के रहने वाले थे। वह बैसाखी पर श्री आनंदपुर साहिब से माथा टेककर लौट रहे थे। बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण वह बेकाबू होकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.