चंडीगढ़, मार्च 21 -- पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है। यह सख्त कदम एक वेयरहाउस अधिकारी (जिला प्रबंधक) की आत्महत्या के मामले के तूल पकड़ने के बाद उठाया गया है। अधिकारी ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें कथित तौर पर मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुल्लर को पद छोड़ने के लिए कहा था। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सीएम मान ने अधिकारी की मौत के कारणों की औपचारिक जांच के आदेश दे दिए हैं। इस जांच में विधायक की किसी भी संभावित संलिप्तता (भूमिका) की भी जांच की जाएगी। प्रवक्ता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी के भी द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.