नई दिल्ली, मार्च 30 -- पंजाब में अभी विधानसभा चुनाव में देरी है, बावजूद इसके दावे-प्रतिदावे का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने रविवार को दावा किया कि राज्य सरकार द्वारा किए गए "अच्छे कार्यों" का हवाला देते हुए उनकी पार्टी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में 100 से अधिक सीटें जीतेगी। होशियारपुर दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रभारी सिसोदिया ने कहा कि पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में 92 सीटें जीती थीं और अगले चुनावों में इस संख्या को पार करते हुए भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। बता दें कि पंजाब विधानसभा में 117 सदस्य हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय पार्टी नेताओं से मुलाकात की "पारिवारिक माहौल" में चर्चा की और कहा कि पार्टी 100 से अधिक सीटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.