पंजाब में पेपर लीक नहीं हुआ तो आप को नकारने में समय क्याें लगा-भाजपा
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पंजाब पेपर लीक के आरोप को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के जवाब पर दिल्ली भाजपा ने सवालिया निशान लगाया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यदि पंजाब में फार्मासिस्ट परीक्षा या अन्य कोई पेपर लीक नहीं हुआ तो आप को आरोप को नकारने में 15 से 18 दिन क्यों लग गए। मल्होत्रा ने कहा कि पूरे देश में चर्चा है कि पंजाब में फार्मासिस्ट परीक्षा का पेपर लीक हुआ और पहले भी दो बार ऐसा हो चुका है। पंजाब के छात्र लगातार राज्य के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं। लेकिन दिल्ली में छात्र आंदोलन को रोज भड़काने में लगे रहे अरविंद केजरीवाल लगातार अपने मंत्री के इस्तीफे की मांग को नजरअंदाज कर रहे हैं।-- यह भी पढ़ें- पंजाब में पांच साल में एक भी पेपर लीक नहीं, फार्मेसी भर्ती परीक्षा में नकल की कोशिश न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.