पंजाब में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन
हल्द्वानी, जुलाई 28 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। पंजाब के बरनाला में पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारियों एवं महिला कर्मियों के साथ की गई कथित बर्बरता को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने कड़ा आक्रोश जताया है। प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। अमित कुमार ने कहा कि पुलिसिया बर्बरता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि इस घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तो देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ पंजाब सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.