नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- पंजाब में पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 27 अक्टूबर को जालंधर स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से पंजाब के उन हॉकी खिलाड़ियों का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है, जो अपनी धरती पर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलना चाहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब वर्ष 2030 में हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए भी तैयार है। चैंपियनशिप में छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश, चीन, जापान, कोरिया और मलेशिया की टीमों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छह टीमों के कप्तानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ओलंपियन, पूर्व खिलाड़ी, हॉकी...