पंजाब में पराली जलाने के मामले तीन हजार पार
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई हैं। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, तरनतारन, फिरोजपुर और संगरूर जिलों में सबसे अधिक खेतों में आग लगाने के मामले सामने आए हैं। बोर्ड के मुताबिक, राज्य में 15 सितंबर से छह नवंबर के बीच पराली जलाने की 3144 घटनाएं दर्ज की गईं। पांच नवंबर तक इनकी संख्या 2787 थी। यानी एक दिन में ही पराली जलाने के 357 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, तरनतारन में सबसे अधिक 611 घटनाएं दर्ज की गईं। इसके बाद फिरोजपुर में 410, संगरूर में 281, बठिंडा में 262 और अमृतसर में 231 मामले सामने आए। यह भी पढ़ें- सैटेलाइट को भी चकमा दे रहे पराली जलाने वाले किसान, नहीं हो पा रही सही गिनती अब तक 1077 मामलों में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए कुल 54.55 लाख रुपये का जुर्माना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.