अमृतसर, सितम्बर 18 -- अमृतसर में बीती रात ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हरजीत सिंह अमृतसर के थाना गेट हकीमां के इलाके में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। घायल हालत में अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआई हरजीत सिंह हकीमा पुलिस स्टेशन में तैनात थे। इस घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की।गर्दन में मारी गोली गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे पुलिस स्टेशन गेट हकीमा इलाके में तैनात एएसआई हरजीत सिंह दाना मंडी के पास मोटरसाइकिल पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी भगतावाला दाना मंडी के गेट नंबर दो के बाहर बाइक पर आए दो अज्ञात...