नई दिल्ली, जुलाई 26 -- नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में हुए जेन जी के प्रदर्शन के बाद भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कुर्सी गंवानी पड़ी। अब पंजाब में फार्मेसी परीक्षा के पेपर में गड़बड़ी का दावा किया जा रहा है। बीजेपी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का इस्तीफा मांग रही है। बीजेपी ने कहा कि खुद दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन में मनीष सिसोदिया ने कहा था कि पंजाब में अगर पेपर लीक हुआ तो हम शिक्षा मंत्री का सबसे पहले इस्तीफा लेंगे, फिर अब आम आदमी पार्टी चुप क्यों है? वहीं, बीजेपी के इस आरोप पर अब पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ। पंजाब की एक यूनिवर्सिटी में एक क्लासरूम में कुछ छात्र नकल करने के इरादे से ब्लूटूथ वाला स्मार्ट पेन क्लासरूम में ले आए, यूनिवर्सिटी प्रशासन न...