पंजाब में तैनात सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बुलंदशहर, जुलाई 24 -- अमरगढ़ क्षेत्र के गांव ककरई निवासी पवन गौड़ की पंजाब के भटिंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कंपनी ने बुधवार को परिजनों को फोन कर मौत की सूचना दी। बुलंदशहर पुलिस ने शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। जहांगीराबाद प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मृतक पवन गौड़(43 वर्ष) पुत्र सुभाष चंद्र गौड़ पिछले कई साल से पंजाब के भटिंडा स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर थे। सूचना मिलने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होगा। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.