बदायूं, अगस्त 2 -- सैदपुर, संवाददाता। पंजाब में ट्रेन से उतरते समय एक मजदूर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक फैल गया। शनिवार को गांव में शव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार और ग्रामीणों में घटना को लेकर गम का माहौल है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नदवारी निवासी 40 वर्षीय महीपाल मौर्य पंजाब में मेहनत-मजदूरी करते थे। शुक्रवार को वह पंजाब के पोखड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। परिवार को सूचना मिलने के बाद शव गांव लाने की तैयारी की गई। शनिवार को शव गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि महीपाल मौर्य मेहनत-मजदू...