पंजाब में चार हथियार तस्कर पकड़े
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े होने के आरोप में चार लोगों को गुरदासपुर के सीमावर्ती जिले से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि उनके पास से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में से तीन उत्तराखंड के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह (26), लवप्रीत सिंह (25) और जशनदीप सिंह (25) के तौर पर हुई है, जो सभी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज के रहने वाले हैं। इनमें एक की पहचान हरजिंदर सिंह (23) के तौर पर हुई है, जो गुरदासपुर के कलानौर के लखन कलां का रहने वाला है।
बरामद हथियार बरामद हथियारों में एक ग्लॉक (ऑस्ट्रिया में बनी), चार .30 बोर की पिस्तौल (चीन में बनीं) और दो .30 बोर की स्थानीय स्तर पर बनी पिस्तौलें शामिल हैं। साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.