चंडीगढ़।, जुलाई 29 -- पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया समय से पहले ही शुरू कर दी है। राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों से प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की जा रही है। हाल ही में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष नेताओं की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय लेने के लिए आने वाले दिनों में पंजाब में भी इसी तरह की कई दौर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया द्वारा तैयार की गई विशेष व्यवस्था के तहत राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर छह सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ये सेक्टर प्रभारी मतदाताओं से सीधे संवाद कर सरकारी योजनाओं और पार्टी के प्रदर्शन पर रोजाना फीडबैक ले रहे हैं। इस फीडबैक को नियम...