पंजाब में किसानों का राज्यभर में प्रदर्शन
नई दिल्ली, जून 2 -- होशियारपुर/लुधियाना। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से जुड़े किसान संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर पंजाबभर में प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला प्रशासनिक कार्यालयों के बाहर धरना देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें कम करने, सभी फसलों पर कानूनी एमएसपी गारंटी, कर्ज माफी, फसल नुकसान का मुआवजा और किसानों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने बिजली संशोधन विधेयक और बीज विधेयक वापस लेने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की है। यह भी पढ़ें- किसानों की मांगों को लेकर भाकियू का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.