नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को पंजाब भर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पीटीआई के अनुसार, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, पठानकोट और बठिंडा समेत कई जिलों में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, नारेबाजी की और दलबदल करने वाले सांसदों के पुतले जलाए। प्रदर्शनकारियों ने इन नेताओं के कदम को पंजाब के जनादेश के साथ गंभीर विश्वासघात बताया और उनकी राज्यसभा सदस्यता तत्काल रद्द करने की मांग की। कई जगहों पर "पंजाब दे गद्दार" के नारे गूंजे, जबकि लुधियाना और जालंधर में कुछ सांसदों के घरों की दीवारों पर "गद्दार" लिखे जाने की खबरें भी सामने आईं। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि यह दलबदल दबाव और लालच का परिणाम है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि राज्यसभा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.