चंडीगढ़।, नवम्बर 15 -- Punjab Elections Survey: 2027 की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के सामने सरकार बनाने की चुनौती है। वहीं, कांग्रेस सत्ता में वापसी की कोशिश करती दिख रही है। वहीं, तीसरे मोर्चे के तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन की अटकलें जारी हैं। इस सबके बीच एक सर्वे के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें पंजाब की जनता का मिजाज भांपने की कोशिश की गई है। राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं का मिजाज भांपने के लिए वोट वाइब (Vote Vibe) ने अपना ताजा जनमत सर्वेक्षण 'स्टेट वाइब - ट्रैकर 2' जारी किया है। 12 नवंबर 2026 को जारी इस सर्वे के आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि पंजाब की चुनावी जंग बेहद दिलचस्प होने जा रही है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AA...