लखनऊ, अगस्त 25 -- - कहा, जनकल्याणकारी दिवस पर पिछली बार से बेहतर हो आर्थिक सहयोग यह भी पढ़ें- यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती का ऐलान लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को पंजाब में संगठन को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में पंजाब के पदाधिकारियों को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कर्मठ व ईमानदार प्रत्याशियों के चयन का दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि बसपा यूपी व उत्तराखंड की तरह पंजाब में भी विधानसभा चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लड़ेगी और अच्छा परिणाम लाएगी। अगले वर्ष 15 जनवरी को जनकल्याणकारी दिवस के मौके पर बसपा के आर्थिक सहयोग को पिछली बार की तुलना में बेहतर करने की जिम्मेदार भी सौंपी।कार्यक्रमों की जानकारी मायावती ने बैठक मे...