नई दिल्ली, मई 10 -- पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड यानी PSEB ने साफ कर दिया है कि Class 10 Result 2026 कल, 11 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र अब अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इस बार भी रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी होगा और शुरुआत में छात्रों को प्रोविजनल मार्कशीट मिलेगी। असली मार्कशीट बाद में स्कूलों के जरिए बांटी जाएगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि रिजल्ट चेक करने से पहले अपना एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट खुलते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है।ऑनलाइन मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी PSEB की तरफ से जारी होने वाली ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथ...