पंजाब बॉर्डर पर कादोना के फौजी की मौत
मथुरा, सितम्बर 20 -- पंजाब बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान कादोना गांव निवासी जवान यशवंत सिंह पुत्र शेर सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक व्याप्त हो गया। गांव कादोना निवासी यशवंत सिंह वर्ष 2000 में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में पंजाब बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे थे। रात्रि में ड्यूटी पर तैनात रहने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अटैक आने से उनकी मौत हो गई। यशवंत सिंह के परिवार में पत्नी सुमन तथा दो बेटे मनीष 21 वर्ष और तनेश 16 वर्ष हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शहीद जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कादोना में किया जाएगा। बीएसएफ के जवान शहीद का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचेंगे। यह जानकारी परिवार के सदस्यों एवं कादोना के प्रधान बृजकिशोर ने दी। जवान की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.