नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट के ठीक पांच दिन बाद आज सोमवार को चंडीगढ़ और जालंधर के स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। साथ ही चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी गांधी भवन में रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमला होने की बात कही गई है। यह धमकी ईमेल से जरिए आई। इसके बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आई और सभी जगह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खास बात है कि धमकियों के साथ खालिस्तान संबंधी मैसेज भी लिखे गए हैं।कोर्ट में कामकाज थमा स्कूलों में बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और साइबर सेल भी जांच कर रहा है। वहीं, फिरोजपुर कोर्ट काम्प्लेक्स को एक फिर बम से उठाने की धमकी मिली है। दोपहर दो बजे तक कामकाज बंद कर दिया है। पुलिस न...