पंजाब पुलिस ने हरसिद्धि से साइबर फ्रॉड को दबोचा
मोतिहारी, जुलाई 11 -- हरसिद्धि। पंजाब पुलिस ने हरसिद्धि पुलिस के सहयोग से साइबर ठगी के एक फरार आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरसिद्धि के धवई गांव निवासी बनारसी लाल पिता सुखलाल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पंजाब के राहों थाना क्षेत्र के जिला शहीद भगत सिंह नगर नवांशहर में दर्ज मामले में बनारसी लाल नामजद आरोपित था। उसके विरुद्ध करीब चार लाख रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है। मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था।उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर सरदार सतनाम सिंह रंधावा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने हरसिद्धि थाना के पुलिस पदाधिकारी रंजन मंडल एवं स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से संयुक्त छापेमारी कर आरोपित को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी यह भी पढ़ें- Faridabad Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.