नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- पंजाब में सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में एक नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा गया है। उनके पास से 36 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। चार आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे। वे भारत-पाकिस्तान सीमा के पास लोपोके इलाके में मादक पदार्थ की खेप लेते थे और उसे आगे अन्य लोगों तक पहुंचाते थे। उन्होंने बताया कि अमृतसर के...