नई दिल्ली, अगस्त 9 -- पंजाब पुलिस की संगठित अपराध के खिलाफ चल रही गैंगस्टरन ते वार मुहिम ने 200 दिन पूरे कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, इस अवधि में राज्यभर में 1,09,087 छापे मारे गए और 1,532 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान 58,212 अपराधियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक, यह अभियान केवल गैंगस्टरों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठित अपराध से जुड़े वित्तीय, लॉजिस्टिक, संचार और अन्य नेटवर्क पर भी कार्रवाई केंद्रित की गई है। अभियान में खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई, तकनीक के इस्तेमाल और दूसरे राज्यों तथा केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय को शामिल किया गया है।एक लाख से अधिक लोगों पर पुलिस कार्रवाई पंजाब पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान 58,212 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। ...