नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब पंजाब ने अपने नाम किया। सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने हरियाणा को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। प्रतियोगिता में एफसीआई की नौ टीमों ने भाग लिया। क्षेत्रीय खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने निर्धारित 20 ओवर में 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने एक विकेट खोकर आसान जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हरियाणा के बल्लेबाज पारस को दिया गया। इस बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में तीन अर्धशतकीय पारी खेली। एफसीआई उत्तर क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार सिन्हा ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के ...