रांची, जनवरी 29 -- खूंटी, संवाददाता। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल हॉकी प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को देशभर से आई अंडर-17 बालिका वर्ग की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें कई टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को एसएस स्कूल एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मणिपुर और सीबीएसई के बीच खेला गया, जिसमें मणिपुर की टीम ने सीबीएसई को 7-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में हरियाणा ने राजस्थान को 6-0 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम ने वेस्ट बंगाल को 7-0 से हराया। चौथे मैच में पंजाब की टीम ने आईपीएससी पर 25-0 की बड़ी जीत दर्ज की। पांचवें मुकाबले में बिहार ने एनवीएस को कड़े संघर्ष में 2-1 से हराया। छठे मैच में तमिलनाडु की टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.