नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- PNB Bank Account Alert: अगर आपका पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सेविंग अकाउंट है और आप लंबे समय से उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बैंक ने ऐसे ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है, जिनके खाते तीन साल से ज्यादा समय से इस्तेमाल नहीं हुए हैं और उनमें बैलेंस भी जीरो है। पीएनबी के मुताबिक ऐसे कुछ खातों को 10 नवंबर 2026 के बाद बंद किया जा सकता है। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वह तय समय से पहले अपनी केवाईसी पूरी कराएं और खाते को दोबारा चालू करवाएं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि बैंक के सभी निष्क्रिय खाते बंद होने वाले हैं। यह नियम खास शर्तों को पूरा करने वाले खातों पर लागू किया गया है। ऐसे में ग्राहकों के लिए 9 दिन का समय बचा है। अगर आप भी अपने अकाउंट को भूल गए हैं, तो चेक करके केवाई करा लीजिए।किन...