पंजाब नेशनल बैंक में चोरों ने लगाई सेंध
धनबाद, मई 12 -- मैथन पोस्ट चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में रविवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। चोरों ने बैंक की एस्बेस्टस वाली छत को काटकर अंदर प्रवेश किया। हालांकि, संयोगवश चोरों ने शाखा प्रबंधक के कक्ष वाली छत को काटा था, जिसके कारण वे बैंक के मुख्य हिस्से तक नहीं पहुंच सके और उनकी बड़ी साजिश विफल हो गई। चोरों ने शाखा प्रबंधक के कक्ष में लगे एसी समेत अन्य सामानों को नुकसान पहुंचाया है। इस घटना ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा है कि बैंक भवन की एस्बेस्टस छत पहले से ही जर्जर और कई जगहों पर क्षतिग्रस्त थी, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। हैरानी की बात यह है कि बैंक शाखा अत्यंत व्यस्त मुख्य मार्ग पर स्थित है और यहां से महज 25 फीट की दूरी पर एसडीपीओ का कार्यालय है। इतने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.