बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो,प्रतिनिधि। बोकारो में आयोजित सोल्जरथॉन मैराथन में पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय बोकारो के अंतर्गत आने वाली विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने रविवार को अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। देश के सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस सोल्जरथॉन का हिस्सा बनना पंजाब नेशनल बैंक की कर्मचारियों के लिए गर्व की बात है। इस दौड़ में बैंक कर्मियों का उत्साह देखते ही बना। इस मैराथन का आयोजन विभिन्न श्रेणियों में किया गया था। जिसमें 1 किलोमीटर, 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ शामिल थी। पीएनबी के कर्मचारियों ने अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार इन सभी श्रेणियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजेश श्रीवास्तव ने स्वयं इस प्रतियोगिता में शिरकत कर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.