रामगढ़, मई 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मेगा कृषि आउटरीच अभियान के अंतर्गत बोरोविंग पंचायत भवन, सामगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, बैंकिंग सेवाओं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख हजारीबाग दीपक कुमार वर्मा सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों को कृषि ऋण योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी, पशुपालन ऋण, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यपालक निदेशक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्...