पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट में 7 करोड़ से ज्यादा के जाली नोट, 3 मैनेजर सस्पेंड, SIT से जांच
सहारनपुर, अगस्त 31 -- यूपी के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में 7.40 करोड़ रुपये के जाली नोट मिलने से हड़कंप मचा है। आडिट के बाद हुए खुलासे में अब केस दर्ज कराया गया तो इतनी बड़ी घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है। डीआईजी अभिषेक सिंह ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। शुरुआती जांच में भूमिका संदिग्ध मिलने पर बैंक प्रबंधन ने तीन मैनेजरों को निलंबित कर दिया है। पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार को भी काम से हटा दिया गया है। पीएनबी के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार में वरिष्ठ प्रबंधक मंडल कार्यालय रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और खेरा बाजार जगाधरी करेंसी चेस्ट प्रबंधक अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। सोमवार को डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.