पंजाब निवासी 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार
कुशीनगर, मई 9 -- पडरौना। तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये का इनामी पंजाब के अभियुक्त को कसया बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कसया रोडवेज बस स्टैंड से धारा 3(1) गैंगस्टर में वांछित 25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त सोन सिंह उर्फ सोहन सिंह पुत्र स्व. सिंगारा सिंह निवासी गुक्केवली, गुरू का बाग थाना झण्डेर जनपद अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, दरोगा प्रिंस कुमार, चंदन प्रजापति, सिपाही शिव प्रकाश व योगेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।-- यह भी पढ़ें- गैंगस्टर अभियुक्त हरपाल मऊ से गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.