पंजाब निकाय चुनाव में BJP को बड़ा झटका, 1142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
नई दिल्ली, मई 29 -- पंजाब के नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 1142 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए, जबकि आम आदमी पार्टी ने 48 में से 34 शहरी निकायों में जीत दर्ज करने का दावा किया है। अब तक घोषित 1441 वार्डों के नतीजों में AAP ने 670 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस 275 और शिरोमणि अकाली दल 203 सीटों तक सीमित रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह क्षेत्र धूरी में AAP ने 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके अलावा सुनाम, श्री आनंदपुर साहिब, रमदास, करतारपुर और समाणा में भी पार्टी ने मजबूत प्रदर्शन किया। गिद्दड़बाहा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग के प्रभाव वाले क्षेत्र में भी AAP की बढ़त को बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। AAP नेताओं ने कहा कि मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.