नई दिल्ली, मई 30 -- पंजाब के शहरी निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी नेतृत्व ने इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर बताया है। चुनाव नतीजों के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पंजाब की जनता का आभार जताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में हुए ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनावों के बाद अब शहरी निकाय चुनावों में भी लोगों ने AAP पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि इन नतीजों से यह साबित हो गया है कि पार्टी को गांवों के साथ-साथ शहरों में भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता ने सरकार के काम को सराहा है और पार्टी को आगे भी इसी दिशा में काम करते रहन...