नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले अपने कप्तान और स्टार हरफनमौला हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया है। पांड्या के बदले एमआई ने भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपने स्क्वॉड में शामिल किया। यह इस सीरीज की सबसे बड़ी ट्रेड डील में से एक है। हालांकि कई और टीमों ने भी हार्दिक को अपने स्क्वॉड में शामिल करने की रुचि दिखाई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स से पहले राजस्थान रॉयल्स साइन करने वाली थी, हालांकि आखिरी मौके पर एक शर्त की वजह से यह डील कैंसिल हुई। यह शर्त मुंबई की टीम ने रखी थी। यह भी पढ़ें- 149 साल के टेस्ट क्रिकेट में पहली बार, ट्रिपल सेंचुरी के बाद अब 7 विकेट हॉलडील साइन करने बेंगलुरु पहुंच गए थे कुमार संगाकारा IPL की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल...