नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- आम आदमी पार्टी ने दिल्ली स्थित अपने राष्ट्रीय कार्यालय के पते पर 58 कारोबारों के GST रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया है। आप दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि 19 जुलाई से 15 सितंबर के बीच हुए ये रजिस्ट्रेशन पार्टी को ड्रग तस्करों से जोड़कर बदनाम करने की कथित योजना का हिस्सा हो सकते हैं।पंजीकरण पर उठे सवाल भारद्वाज ने कहा कि 1, कैनिंग लेन क्षेत्र स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय के पते पर अलग-अलग नामों से 58 कारोबार रजिस्टर्ड किए गए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन की तारीख और आधार सत्यापन की जानकारी GST वेबसाइट पर उपलब्ध है। सवाल किया कि सरकारी आवास के पते पर निजी कारोबारों के GST रजिस्ट्रेशन कैसे हुए। उन्होंने कहा कि GST रजिस्ट्रेशन के दौरान कारोबार चलाने वाले व्यक्ति का आधार OTP सत्यापन और जगह से ज...