पंजाब चुनाव से पहले बड़ा ऐलान; अकेले उतरेगी भाजपा, अकाली दल से गठबंधन नहीं
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी बड़ा ऐलान किया है। भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने यह घोषणा की है। अपने पंजाब दौरे पर पार्टी की जोनल बैठक में संतोष ने कहा है कि भाजपा राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं भाजपा प्रवक्ता सरचांद सिंह ख्याला ने भी इसकी पुष्टि की है। इससे पहले बीएल संतोष ने कहा है कि भाजपा पंजाब में जीत के लिए पूरी तरह तैयार है। संतोष ने कहा, "पंजाब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और भाजपा इस बदलाव को हकीकत में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 117 की 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतकर अपनी सरकार बनाएगी।" यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.