पंजाब चुनाव से पहले फिर लेटर लिखने लगा सुकेश चंद्रशेखर, केजरीवाल को घोटालों पर दी नई धमकी
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- ठगी के आरोपों में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर पंजाब चुनाव से पहले एक बार फिर ऐक्टिव हो गया है। उसने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर लेटर हमले के नए चरण की शुरुआत कर दी है। सुकेश ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एक नया पत्र लिखा है। इसमें सुकेश ने पार्टी से आप सरकार के दौरान 3 अलग-अलग अहम विभागों में और घोटालों का खुलासा करने की धमकी दी है। 20 अगस्त 2026 की तारीख वाले इस पत्र में चंद्रशेखर ने दावा किया कि दिल्ली शराब नीति और जल बोर्ड को लेकर उनके पिछले खुलासे सही साबित हुए हैं। उसने पत्र में लिखा कि और भी खुलासे होने वाले हैं। सुकेश की चिट्ठी में कहा गया है कि आपके भ्रष्टाचार को बेनकाब करने की दिशा में एक और कदम। 21-22 का खुलासा सही साबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.