नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले SCORE Intelligence के एक नए ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी (आप) को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। सर्वे के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में 69 से 82 सीटें मिल सकती हैं। राज्य में बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत है। 13 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 के बीच किए गए इस सर्वे में 28,347 लोगों की राय ली गई। इसके अनुसार, कांग्रेस को 17 से 34 सीटें, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 4 से 12 सीटें और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) तथा वारिस पंजाब दे को दो-दो से छह-छह सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में एक सीट दिखाई गई है, जबकि छह सीटों पर मुकाबला करीबी या बराबरी का बताया गया है। ये आंकड़े चुनाव से पहले किए गए सर्वे के अनुमान हैं, न कि ...