पंजाब को बुरी नजर लग गई. हरभजन सिंह के वीडियो पर पंजाब पुलिस ने राजस्थान पर फोड़ा ठीकरा
जयपुर, अगस्त 12 -- राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो को लेकर पंजाब और राजस्थान पुलिस के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। वीडियो में दो युवक कथित तौर पर नशे की हालत में सड़क किनारे खड़े नजर आ रहे हैं। हरभजन सिंह ने वीडियो को पंजाब का बताते हुए राज्य में बढ़ते नशे को लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने जवाब देते हुए वीडियो को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का बताया। अब श्रीगंगानगर पुलिस ने पंजाब पुलिस के इस दावे को ही खारिज कर दिया है। श्रीगंगानगर के एसपी हरि शंकर ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो का श्रीगंगानगर से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि वीडियो पंजाब का है। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।हरभजन सिंह ने वीडियो शेयर कर कहा- पंजाब को बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.