नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- पंजाब कैबिनेट ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में सोमवार को रंजीतगढ़ विकास प्राधिकरण (RDA) विधेयक-2026 को मंजूरी दे दी। सरकार के अनुसार, प्रस्तावित प्राधिकरण का उद्देश्य रंजीत सागर बांध और शाहपुर कंडी बांध क्षेत्रों का योजनाबद्ध, टिकाऊ और इको-टूरिज्म आधारित विकास करना है। कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ में हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, रंजीतगढ़ विकास प्राधिकरण पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में एक वैधानिक निकाय के रूप में काम करेगा। प्रस्तावित प्राधिकरण को एकीकृत विकास, भूमि प्रबंधन, परियोजनाओं के क्रियान्वयन और पर्यटन स्थलों के प्रबंधन से जुड़े प्रशासनिक, वित्तीय और नियामकीय अधिकार दिए जाएंगे। प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान होंगे, जबकि पर्यटन एवं सांस्कृतिक म...