नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- जापानी कंपनी टोप्पन स्पेशलिटी फिल्म्स ने अपनी विस्तार योजनाओं के तहत पंजाब में 400 करोड़ रुपये के निवेश के लिए बुधवार को पंजाब सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि टोप्पन स्पेशलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (TSF) और इन्वेस्ट पंजाब ने पंजाब में एक स्किल एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने के लिए भी सहयोग और समर्थन देने पर सहमति जताई है। मुख्यमंत्री के हवाले से जारी बयान में कहा गया है कि यह केंद्र उद्योग से जुड़े प्रासंगिक कौशलों को मजबूत करने और पंजाब में रोजगार के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभाएगा। मान ने कहा कि यह केंद्र वर्तमान एवं उभरते हुए उद्योगों की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देगा। उन्होंने बताया कि इस साझेदारी का फोकस उन आधुनिक और तकनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.