पंजाब के राज्यपाल से मिलीं मेयर
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मुजफ्फरपुर, वसं। ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की 118वीं कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गईं मेयर निर्मला देवी ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने नगर निकायों को और बेहतर बनाए जाने पर मशविरा किया। मेयर ने चंडीगढ़ से ही फोन पर बताया कि नगर निकायों के सुदृढ़ीकरण और शहरी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। कहा कि यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें शहरी प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.