बहराइच, जुलाई 31 -- पंजाब रवानगी को सीजेएम कोर्ट में वारंट बी पेश बहराइच, संवाददाता। जिला कारागार में निरुद्ध वारिस पंजाब दे सक्रिय सदस्य मनवीर सिंह ढिल्लो को भी पंजाब ले जाने के लिए सीजेएम कोर्ट में पंजाब से आई पुलिस टीम के निरीक्षक जनक राज शर्मा के जरिए वारंट बी पेश किया गया है। उसे पंजाब के मोगा जिले के बाघा पुराना कोर्ट पंजाब व बहराइच जिले की पुलिस टीम ले जाएगी। कोर्ट में पेशी के बाद उसे बहराइच लाया जाएगा।

गिरफ्तारी की जानकारी भारत-नेपाल सीमा पर वारिस पंजाब दे के तीन सक्रिय सदस्यों मनवीर सिंह ढिल्लो, विक्रमजीत सिंह व जोगा सिंह को गिरफ्तार के न्यायिक हिरासत में भेजा था। पंजाब के अजनाला कांड के वांछित विक्रमजीत के विरुद्ध अजनाला के जेएम कोर्ट ने वारंट जारी किया था। वही मनवीर सिंह ढिल्लो पर मोंगा जिले के बाघा पुराना कोर्ट में मामला चल र...