पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का गुरुवार को निधन हो गया। उनके बेटे और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने यह जानकारी दी। 93 वर्षीय लाल ने जालंधर स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि चुन्नी लाल भगत जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से हमें गहरा दुख हुआ है।लाल 2012 में पिछली शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।1 दिसंबर 1932 को सियालकोट (अब पाकिस्तान में) में जन्मे लाल का परिवार बंटवारे के बाद जालंधर में बस गया था।लाल ने 2011 में पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके बेटे ने अप्रैल 2023 में भाजपा छोड़कर आप का दामन थामा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.