दरभंगा, अप्रैल 1 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले में पंजाब और स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के दखा थाना अंतर्गत मुल्लापुर गांव निवासी निखिल कुमार एवं अमित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों पर बीती 29 मार्च को पंजाब में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इसी क्रम में पुलिस की टीम कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाने के खलासीन गांव पहुंची। कुशेश्वरस्थान पूर्वी के थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पंजाब पुलिस के सहयोग मांगने पर स्थानीय पुलिस के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने चिह्नित ठिकाने पर छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग लड़कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.