हापुड़, मई 12 -- क्षेत्र के गांव शुक्लमपुरा से संदिग्ध दशा में लापता हुए किशोर को पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से बरामद कर लिया है। किशोर को बरामद करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव शुक्लमपुरा निवासी राजेश कुमार का 15 वर्ष का बेटा हर्षिंत करीब दस दिन पूर्व संदिग्ध दशा में लापता हो गया था। उसके लापता होने के बाद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करते हुए तलाश की। तलाश के दौरान किशोर की लोकेशन पंजाब के अमृतसर में मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसको बरामद किया। उसके बरामद करने के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसके परिवार के लोगों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...