प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। लोक सेवक मंडल की ओर से बुधवार को राजर्षि टंडन सेवा केंद्र, बैंक रोड के परिसर में पंजाब केशरी लाला लाजपत राय की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित ने कहा कि लालाजी के सिद्धांतों पर चलते हुए अपने दैनिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना और समाज के विकास में सहयोग करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सामाजिक एकता परिषद के अध्यक्ष ओपी शुक्ल ने कहा कि जहां देश के महान सेनानियों ने सामाजिक एकता बनाए रखने का कार्य किया, वहीं आज कुछ राजनीतिज्ञ अपने स्वार्थ में समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसे राजनीतिज्ञों से सावधान रहना चाहिए। मंडल के सचिव ब्रह्म प्रकाश तिवारी ने पंजाब केशरी के जीवन संघर्ष व लोक सेवक मंडल के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.