नई दिल्ली, मार्च 25 -- पंजाब सरकार ने श्री मुक्तसर साहिब की एक वर्षीय बच्ची के इलाज के मामले को मुख्यमंत्री सेहत योजना के असर के तौर पर सामने रखा है। सरकार के मुताबिक निमोनिया से पीड़ित बच्ची ख्वाहिश को तत्काल चिकित्सा की जरूरत थी और सेहत कार्ड होने के कारण उसका इलाज बिना किसी अग्रिम भुगतान के तुरंत शुरू हो सका। सरकारी जानकारी के अनुसार बच्ची को श्री मुक्तसर साहिब के दीप अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बिना किसी वित्तीय औपचारिकता का इंतजार किए उपचार शुरू कर दिया। सरकार का कहना है कि पहले ऐसे मामलों में परिवारों को इलाज शुरू होने से पहले पैसे जुटाने, दस्तावेज पूरे करने या मंजूरी का इंतजार करने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि योजना का उद्देश्य यही है कि इलाज आर्...