मेरठ, अप्रैल 4 -- पंजाब की एक युवती को बहला-फुसलाकर मेरठ लाकर धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रऊफ को गिरफ्तार कर लिया। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंजाब के गुरुदासपुर निवासी व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई। आरोप लगाया कि उनकी बहन को मेरठ निवासी रऊफ बहला-फुसलाकर साथ ले आया। धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने विकासपुरी तिराहा, बिजलीघर के पास घेराबंदी कर रऊफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...